Spread the love

शिमला

प्रदेश के निजी अस्पताल इलाज के लिए मरीजों को मना नहीं कर सकते। हिमाचल सरकार ने आदेश जारी कर सभी निजी अस्पतालों और निजी क्लीनिकों को पहले की तरह ही स्वास्थ्य सुविधाएं देने के आदेश दिए हैं। बता दें कि कोरोना के डर से कई निजी अस्पताल इनके कर्ताधर्ताओं ने बंद कर दिए हैं। इस पर सरकार ने आदेश जारी किए हैं। सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि निजी अस्पताल और क्लिनिक को अपने संस्थान में सोशल डिस्टैनसिंग के अलावा अन्य बचाव के निर्देशों का पालन करना होगा और किसी भी कोरोना सन्दिग्ध के बारे में तुरंत जिला सर्विलेंस कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। आदेश की अवहेलना करने वालों पर कारवाई की जाएगी। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *