Spread the love

शिमला।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया है। इसके तहत कई और नेताओं के इसमें जगह दी गई है। सुरेश कश्यप ने कहा कि राकेश कुमार शर्मा (कसुम्पटी), बिलाल शाह (शिमला), किशोर राणा (सरकाघाट), तरसेम भारती (शिमला), संदीप चौहान (भोरंज), रविन्द्र शर्मा (पालमपुर), आंचल राणा (सुलह), वीर सिंह गुलेरिया (कुल्लू), डा. श्रीकांत शर्मा (दून), गोविन्द राम शर्मा (अर्की), जोगिन्द्र धलारिया (धर्मपुर) तथा केशव चौहान (कसुम्पटी) को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *