शिमला। हिमाचल में आज कोरोना वायरस से एक और मरीज की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस से हुई है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 978 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। उधर, प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 30 मामले पाजिटिव आए हैं। शिमला जिले में 7, मंडी में 6, बिलासपुर व ऊना में 5-5, कांगड़ा में 4, कुल्लू, चंबा व सोलन जिलों में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना वायरस के अब कुल 58142 मामले हो गए हैं। राज्य में अब तक 56647 मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अब 505 एक्टिव केस हैं।
