शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार, केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभार संजय टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, सांसद किशन कपूर, रामस्वरूप शर्मा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल सहित सभी पदाधिकारीगण, सभी मंत्रीगण, विधायकगण, पार्षदगण तथा सभी मोर्चा अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा के पिता सुखनंद धर्मा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। वे 84 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ समय से बीमार थे। भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
