शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जिला परिषद व बीडीसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए कांग्रेस की और से अपने पर्यवेक्षक नियुक्ति किए हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने शनिवार को यहां जारी अधिसूचना में 11 जिलों के पार्टी पर्यवेक्षकों की सूची में कांग्रेस उपाध्यक्ष विधायक राजेंद्र राणा को कांगड़ा, चंद्र कुमार को चम्बा, रामलाल ठाकुर को कुल्लू, हर्ष महाजन को मंडी, पवन काजल को हमीरपुर, गंगूराम मुसाफिर को शिमला, हर्षवर्धन चौहान को बिलासपुर, नंदलाल को सोलन, लखविंदर राणा को ऊना, कैलाश पराशर को सिरमौर व केहर सिंह खाची को किन्नौर का पार्टी ऑब्ज़र्वर बनाया गया है। किमटा ने बताया कि यह सभी पार्टी पर्यवेक्षक जिला परिषद व बीडीसी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर अपनी नजर रखते हुए सरकार के किसी भी अलोकतांत्रिक कदम पर अपनी कड़ी नजर रखेंगे।
