????????????????????????????????????
Spread the love

नाहन। गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 26 जनवरी, 2021 को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें पुलिस तथा होम गार्ड के जवानों द्वारा मार्च पास्ट समारोह में आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा। 
यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने आज यहां गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसी प्रकार परेड का निरीक्षण एवं मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत मुख्य अतिथि अपना शुभ संदेश देंगे। इससे पहले मुख्यातिथि द्वारा हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया जाएगा तथा उसके उपरान्त शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें नाहन चौगान मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा ”हिमाचल कल, आज और कल” थीम पर आधारित दो दिवसीय प्रर्दशनिया लगाई जाएगी, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा पिछले 50 वर्षों की विकासात्मक गतिविधियों को दर्शाया जाएगा। प्रदर्शनियों का उदघाटन मुख्यातिथि द्वारा 26 जनवरी को किया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद नाहन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चौगान मैदान की आवश्यक सफाई एवं मरम्मत का कार्य समय पर पूरे करें। इसके अतिरिक्त शहीद स्मारक पर भी श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्प एवं अन्य आवश्यक प्रबंध किए जाएं। उन्होंने समारोह स्थल पर बिजली, पानी एवं अन्य सभी प्रबन्धों के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। इससे पहले सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने उपायुक्त सहित बैठक में आए सभी अधिकारियों का स्वागत किया और बैठक की कार्यवाही मदवार प्रस्तुत की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सिरमौर केसी शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *