Spread the love
शिमला।
कोरोना संक्रमण के फैलने के की आशंका के बाद हिमाचल प्रदेश को लॉक डाउन करने के बाद बाजार में कालाबाजारी शुरू हो गई है। बाजार में दुकानदार आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने लग गए हैं और इसे देेखते हुए मंगलवार को राजधानी शिमला में डीसी अमित कश्यप खुद सड़कों पर उतरे।
डीसी ने राजधानी के उपनगर संजौली पहुंचकर खुद बाजार का हाल जाना। इस दौरान खुली सब्जी और फलों की दुकानों का निरीक्षण कर दामों की जानकारी ली। इस दौरान पाया गया कि दुकानदार तय दरों से अधिक मूल्य पर सब्जियां बेच रहे थे। इस पर डीसी ने दुकानों को बंद करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीसी के साथ एसपी ओमापति जंवाल और अन्य पुलिस अधिकारी भी साथ थे। पुलिस ने भी तुरंत हरकत में आते ही दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।
डीसी शिमला अमित कश्यप ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं को लेकर कालाबाजारी किसी भी कीमत में नहीं होने दी जाएगी। डीसी ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी कि संजौली और कुछ अन्य स्थानों पर सामान अधिक ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है और उसे देखने के लिए वे खुद आए हैं और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *