नाहन। जिला सिरमौर में जिला परिषद सदस्यों के लिए 47 अभ्यार्थी चुनाव मैदान में हैं, जबकि 13 अभ्यार्थियों ने अपने नामांकन वापिस लिए है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने दी।
उन्होंने बताया कि शिलाई में पंचायत समिति के चुनाव के लिए 59 अभ्यार्थियों में से 32 ने अपने नामांकन वापिस लिए हैं। अब 21 अभ्यार्थी चुनाव मैदान में खड़े हैं। 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड नम्बर 3 कांडो भटनोल में 2 व वार्ड नम्बर 4 में 2 अभ्यार्थी चुनाव मैदान में हैं, जबकि वार्ड नम्बर 4 से 2 लोगों ने नामांकन वापिस लिया है। इसी प्रकार शिलाई विकास खंड में 10 पंचायतों में प्रधान व सदस्य र्निविरोध चुने गए हैं, जबकि शेष में चुनाव होंगे।
वहीं, पंचायत समिति पच्छाद में 57 अभ्यार्थियों में 14 ने अपने नामांकन वापिस लिए है और एक अभ्यार्थी का नामांकन रद्द किया गया है अब 41 अभ्यार्थी चुनाव मैदान में खड़े हैं। लाना भलटा वार्ड के सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि जिला परिषद सदस्य के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन वापिस लिया है। इसके अतिरिक्त जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड नम्बर 14 बागपशोग में 3 जबकि वार्ड नम्बर 15 नारग से 7 अभ्यार्थी मैदान में हैं। इसी प्रकार विकास खंड पच्छाद की 34 पंचायतों में लाना भलटा व शिन्ना पंचायत के सभी सदस्य र्निविरोध चुने गए, जबकि शेष में चुनाव होंगे।
पंचायत समिति संगडाह में 17 वार्डों में 5 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। 12 वार्डों में चुनाव होगा, जबकि किसी भी सदस्य ने नामांकन वापिस नहीं लिया। जबकि 22 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। जिला परिषद सदस्य के लिए 3 वार्डों में 7 अभ्यार्थी चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह संगडाह विकास खंड की 44 पंचायतों में से 5 पंचायतों के सदस्य र्निविरोध चुने गए हैं, शेष में चुनाव होंगे।
इसी प्रकार राजगढ़ पंचायत समिति ने 62 अभ्यार्थियों में से 22 ने अपने नामांकन वापिस लिए हैं, जबकि एक सदस्य र्निविरोध चुना गया है। अब 39 अभ्यार्थी चुनाव मैदान में खड़े हैं। जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड-16 सिलेन्जी और 17 देवढी मझगांव किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन वापिस नहीं लिया। विकास खंड राजगढ़ की 33 पंचायतों में पांच पंचायतों के सदस्य निर्विरोध चुने गए, जबकि शेष पंचायतों में चुनाव होंगे। पांवटा साहिब पंचायत समिति में 40 वार्ड में से 6 वार्ड र्निविरोध चुनें गए हैं, जबकि 155 प्राप्त नामाकंनों में 36 अभ्यार्थियों ने नामांकन वापिस लिया है और शेष 34 वार्डों में 113 अभ्यार्थी चुनाव मैदान में हैं, जबकि जिला परिषद सदस्य के लिए 23 नामाकंनों में 6 अभ्यार्थियों ने नामांकन वापिस लिया है और 17 अभ्यार्थी चुनाव मैदान में हैं। विकास खंड पांवटा साहिब की 78 पंचायतों में से 9 पंचायतें र्निविरोध चुनी गई हैं।
नाहन पंचायत समिति वार्ड में सतीवाला और पंजाहल वार्ड में सदस्य र्निविरोध चुने गए हैं, जबकि शेष में चुनाव होंगे। जिला परिषद सदस्य के लिए 9 में से 7 सदस्य चुनाव मैदान में जबकि 2 अभ्यार्थियों ने अपने नामांकन वापिस लिए। इसी प्रकार विकास खण्ड नाहन की 35 पंचायतों में दीद-बगड पंचायत के सदस्य र्निविरोध चुने गए है जबकि शेष 34 में चुनाव होंगे।
