Spread the love

शिमला।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला मंडी के सिराज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पार्टी कार्यकर्ता के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जन्मदिवस की शुभकामनाओं के लिए क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को नगर परिषद, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत चुनावों के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को समन्वय के साथ कार्य करने और सबसे बढ़िया प्रत्याशी को अधिकतम मतों के अंतर के साथ विजयी बनाने के लिए टीम गठित करने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों को इस विधानसभा क्षेत्र की सभी चार जिला परिषद सीटों पर विजयी बनाने के लिए ठोस रणनीति बनाकर सभी संभव प्रयास किये जाने चाहिए। 
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां और कार्यक्रम जमीनी स्तर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि प्रदेश के लोग सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष भागीरथ ने मुख्यमंत्री और अन्य उपस्थित गणमान्य का स्वागत किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *