Spread the love

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को राजभवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की डायरी और केलेंडर जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय उच्चतर शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनकर उभरा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ यहां पर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मददगार सिद्ध हो रहा है। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा बड़ी संख्या में पुस्तकें प्रकाशित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डायरी और वार्षिक केलेंडर के माध्यम से आम जनता को जानकारी और विशेष सूचनाएं आसानी से उपलब्ध होती हैं, जिससे कर्मचारियों को भी लाभ प्राप्त होता है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने राज्यपाल को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और डायरी तथा केलेंडर जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *