Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हुए एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर को अपने ज्ञान का विस्तार करना चाहिए और फिर नेताओं के ऊपर टिप्पणी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का राजनीतिक कद यूं ही नहीं बढ़ा है। सुरेश कश्यप ने पंचायत से लेकर संसद तक की चुनावी राजनीति में भाग लेकर अपना कद बढ़ाया है। यही नहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ से लेकर जिला, मंडल एवं प्रदेश में विभिन्न दायित्व पर उत्तम कार्य किया है और यह एक लंबा अनुभव है।
गुलेरिया ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप पर टिप्पणी करने से पहले राठौर को अपना कद जांच लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज तक कुलदीप राठौर एक भी चुनाव नहीं लड़े हैं और जीतना तो बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि आज कुलदीप राठौर स्वयं अपना पद बचाने के लिए राजनीति कर रहे हैं और अपने कुनबे को भी संभाल नहीं पा रहे हैं। उनका कहना था कि आज युवा कांग्रेस के दो अध्यक्ष है और ऐसा पहली बार हुआ है और जगह-जगह कांग्रेस में फूट पड़ी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के कई दिग्गज नेता कुलदीप राठौर को संगठन भी चलाने नहीं दे रहे हैं और कुलदीप राठौर एक कमजोर अध्यक्ष साबित हुए हैं।
गुलेरिया ने कहा कि कुलदीप राठौर को मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। जिस प्रकार से जयराम ठाकुर प्रदेश को चला रहे हैं, प्रदेश में सुशासन प्रदान कर रहे हैं और इस कठिन समय में प्रदेश की जनता के लिए कार्यरत है, वह सराहनीय है। उन्होंने कुलदीप राठौर से पूछा कि कोविड-19 संकटकाल में कांग्रेस ने वातानुकूलित कमरों में बैठकर प्रेस कॉन्फ़्रेंस करने के सिवाए क्या किया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *