कुल्लू। डीआर सीरीज द्वारा पंजाबी गाने *बलिए* की शूटिंग चंडीगढ़ में चली हुई है। गाने को डायरेक्ट डीआर सीरीज के डायरेक्टर देव शर्मा कर रहे हैं। डायरेक्टर देव शर्मा ने बताया कि गाने में लीड सिंगर अक्षय हैं जो कि जम्मू से संबंध रखते हैं। गाने में लीड मॉडल के रूप में डोलमा कर रही हैं, जो कि मनाली से संबंध रखती हैं। लीड मॉडल डोलमा मिस नॉर्थ इंडिया-2017 भी रह चुकी हैं, जोकि अब पंजाबी गाने बलिए में अपना अभिनय दिखाएंगी। डोलमा पंजाबी और साउथ इंडियन गानों में भी कार्य कर चुकी हैं।
इस गाने में हेमा सैनी भी अपना अभिनय दिखाएंगी जो कि राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखती है। हेमा सैनी मिस इंडिया इंटरनेशनल की फर्स्ट रनरअप भी रह चुकी हैं। गाने में रैपर के तौर पर कवि ने कार्य किया है जो कि जम्मू से संबंध रखते हैं। साथ ही गाने में डीओपी का कार्य रोहित अंगुराल ने किया है जो कि जालंधर से संबंध रखते हैं और गाने में डांस क्रयू क्रिएचर ग्रुप ने काम किया है। देव शर्मा ने बताया कि गाने को जल्दी ही डीआर सीरीज द्वारा रिलीज कर दिया जाएगा।
डीआर सीरीज के डायरेक्टर देव शर्मा ने बताया की डीआर सीरीज के बैनर तले चाहत फिल्म पर भी कार्य चल रहा है। चाहत फिल्म की शूटिंग हिमाचल की खूबसूरत वादियों में चली हुई है, जिसमें हेमा सैनी भी कार्य कर रही हैं। हेमा सैनी ने कई पंजाबी गानों में भी अपनी एक्टिंग का प्रदर्शन किया है। चाहत फिल्म में हिमाचल की खूबसूरत वादियों को दिखाया गया है, ताकि आने वाले समय में पर्यटक दृष्टि को बढ़ावा मिल सके और पर्यटकों को हिमाचल की खूबसूरती से रूबरू करवाया जा सके जल्द ही चाहत फिल्म को डीआर सीरीज द्वारा रिलीज किया जाएगा।
