Spread the love

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच रहा : दलीप ठाकुर‌ 

 सुंदरनगर। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सुंदरनगर स्थित समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (CRC) में आयोजित सहायता एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर सरकाघाट विधायक दलीप ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में CRC प्रभारी राकेश अवस्थी, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) प्रमुख शिवानी, जिला परिषद अध्यक्ष अमरू राम, सदस्य रोशन ठाकुर, पार्टी पदाधिकारी प्रताप ठाकुर, ओम प्रकाश, जितेंद्र शर्मा, धर्मपाल अवस्थी, देशराज, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान 126 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायता एवं सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए।

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाकर उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना और उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाना है।

राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं तथा उनके सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहायता एवं सहायक उपकरण जरूरतमंद लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं। इन उपकरणों से उनकी दैनिक गतिविधियों में सुविधा बढ़ती है और आत्मनिर्भरता को भी प्रोत्साहन मिलता है। सुंदरनगर में आयोजित इस शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में लाभार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिला है। 

राकेश जम्वाल ने कहा कि मोदी सरकार की सोच केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसी भावना के साथ विभिन्न विभागों और संस्थाओं के माध्यम से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पात्र लोगों को उनके घर-द्वार के नजदीक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए ALIMCO और CRC सुंदरनगर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर क्षेत्र में जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच रहा : दलीप ठाकुर

इस अवसर पर सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सुंदरनगर में आयोजित यह शिविर इसी जनकल्याणकारी सोच का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

दलीप ठाकुर ने कहा कि 126 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिको को सहायता उपकरण उपलब्ध करवाना एक सराहनीय पहल है। ऐसे प्रयास जरूरतमंद लोगों के जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और सरकार का दायित्व है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं को भी जाना और भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने सहायता उपकरण प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इस पहल के लिए मोदी सरकार, अल्मिको तथा संबंधित विभागों का आभार व्यक्त किया। दोनों विधायकों ने कहा कि सेवा, सम्मान और सशक्तिकरण की भावना के साथ जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *