Spread the love

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स‌ 

रिकांगपिओ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को यहां रिकांगपिओ के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सभागार में आयोजित कल्पा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन एवं समर्पण भाव के साथ निरंतर कार्य करें तथा बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत बनाएं। 

जगत सिंह नेगी ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार की समावेशी एवं सर्वस्पर्शी नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार धरातल पर अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक करें ताकि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुटता के साथ कार्य करें  और अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर पार्टी हित में कार्य करें।

इस अवसर पर कल्पा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम नेगी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, कांग्रेस नेत्री ललित पंचारस सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा नेता उपस्थित थे। 

इसके उपरांत, जनजातीय विकास मंत्री ने सांगला ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सांगला विश्राम ग्रह मैदान में संबोधित किया तथा संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला ताकि धरातल पर ग्रामीण परिवेश के लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर जागरूक किया जा सके तथा भारतीय लोकतंत्र में देश के संविधान को सर्वोपरि बताया।

राजस्व मंत्री ने सांगला विश्राम ग्रह में स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी तथा उनका मौके पर ही त्वरित निपटारा भी किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, अधिवक्ता एवं जिला बाल संरक्षण कल्याण परिषद के अध्यक्ष प्रताप नेगी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *