Spread the love

घराट नाला क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान कार से बरामद हुई हेरोइन, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज 

शिमला। जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सुन्नी की टीम ने चिट्टा/हेरोइन बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी एवं वाहन जांच के दौरान एक कार से लगभग 18 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इय संबंध में पुलिस थाना सुन्नी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सुन्नी थाना के तहत घराट नाला क्षेत्र में पुलिस की टीम नियमित नाकाबंदी एवं वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान शिमला की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया। पुलिस द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से लगभग 18 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश कुमार (28), निवासी गांव खमारला, डाकघर भांतल, तहसील करसोग, जिला मंडी तथा मनोरमा देवी (34), निवासी गांव झमयाट, डाकघर जिनझड़ी, तहसील एवं थाना भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिल अब मामले को और खंगालने में जुटी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *