Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को राज्य में इस संक्रमण के चलते 5 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से दो मरीज कुल्लू जिले में और एक-एक मरीज की मौत हमीरपुर, मंडी और सिरमौर जिले में हुई है। उधर, मंगलवार को कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 4669 टेस्ट किए गए। 

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से पांच मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में तैनात पत्रकार (82) थे। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, लेकिन मोमवार देररात उनकी कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। वहीं, कुल्लू जिले में दो मरीजों की इस संक्रमण के कारण मौत हुई है। इनमें से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग थे और दूसरे 56 वर्षीय थे। ये कोरोना संक्रमण के अलावा कई अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। हमीरपुर जिले में भी कोरोना संक्रमण के कारण 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीच, मंडी जिले में 83 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 185 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उधर, प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 231 नए मामले कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें से मंडी जिले में 51 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। कुल्लू जिले में 48, कांगड़ा में 39, शिमला में 38, किन्नौर में 15, बिलासपुर में 14, सिरमौर में 8, हमीरपुर में 6 सोलन में 5, लाहौल-स्पीति और ऊना में 4-4 और चंबा जिले में तीन मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 20817 मरीज कोरोना पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 17974 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 214 मरीज ठीक हुए हैं और अब राज्य में कोरोना संक्रमण के 2511 एक्टिव केस हैं। किन्नौर जिले में 15 लोग कोरोना पाजिटिव आए हैं। इनमें 8 महिलाएं और 7 पुरूष हैं। सीएमओ डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि पाॅजिटिव आने वालों में 23 वर्षीय युवक रिकांगपिओ, 44 वर्षीय पुरूष रिकांगपिओ, 28 वर्षीय पुरूष रिकांग पिओ, 51 वर्षीय पुरूष गांव पांगी, 27 वर्षीय महिला गांव पांगी, 50 वर्षीय पुरूष महुजा निवास संजौली, 58 वर्षीय पुरूष टूटीकंडी शिमला, 27 वर्षीय युवक लोअर कैथु, 45 वर्षीय महिला गांव नम्ज्ञया, 38 वर्षीय महिला गांव नम्ज्ञया, 50 वर्षीय महिला गांव नम्ज्ञया, 32 वर्षीय महिला गांव नम्ज्ञया, 30 वर्षीय महिला गांव पूह, 22 वर्षीय महिला डैटसुगंरा तथा 40 वर्षीय महिला डैटसुंगरा गांव से है।
हमीरपुर जिले में मंगलवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट में 6 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि मंगलवार को पाॅजीटिव पाए गए लोगों में लंबलू क्षेत्र के गांव गुढवीं 45 वर्षीय महिला, चैकी जमबाला क्षेत्र के गांव क्रस्ट की 12 वर्षीय लड़की और 27 वर्षीय व्यक्ति, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी का 51 वर्षीय व्यक्ति और सरकाघाट के चोलथरा क्षेत्र के गांव चमयोलका की 47 वर्षीय महिला तथा 20 वर्षीय युवक शामिल है।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed