रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 9 से 15 अप्रैल तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। राजस्व मंत्री 9 अप्रैल को वाया छोटा कम्बा से बन रहे वैकल्पिक संपर्क सड़क का निरीक्षण करेंगे तथा भावानगर में निचार ब्लॉक के प्रभारियों एवं ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे एवं जन-समस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात निगुलसरी में शहीद हवलदार रोहित नेगी स्मारक का शिलान्यास करेंगे।
राजस्व मंत्री 10 अप्रैल को पूह विकास खण्ड की मूरंग तहसील के मूरंग झूला में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 11 अप्रैल को पूह ब्लॉक के प्रभारियों एवं ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात स्पीलो गांव के लिए संपर्क सड़क का शुभारंभ करेंगे तथा स्पीलो बाजार में बने पार्किंग का उद्घाटन करेंगे।
राजस्व मंत्री 12 अप्रैल को लोक निर्माण विश्राम गृह रिकांगपिओ में पूह ब्लॉक के प्रभारियों एवं ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे तथा जन-समस्याएं सुनेंगे। वह 13 अप्रैल को प्रातः 11 बजे आईटीडीपी सम्मेलन कक्ष रिकांगपिओ में साडा की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा दोपहर 02 बजे अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग करच्छम तथा कल्पा के अधिकारियों एवं अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ तथा पूह के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
जगत सिंह नेगी 14 व 15 अप्रैल, 2026 को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के किन्नौर प्रवास के दौरान उनके साथ रहेंगे।
