कोटखाई। शिमला जिले के कोटखाई उपमण्डल की ग्राम पंचायत देवरी-खनेटी की लिंक सड़क बैली और ग्राम पंचायत बगाहर की शवाल नाला से झरानी सड़क संपर्क की प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक पासिंग की गई है, जिससे क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है।
ग्राम पंचायत देवरी-खनेटी और ग्राम पंचायत बगाहर की जनता ने सड़कों के निर्माण लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों और विकास के प्रति समर्पित सोच के कारण ही क्षेत्र में विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने कहा कि लिंक सड़क बैली और शवाल नाला से झरानी सड़क संपर्क मार्ग क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। इन सड़कों के निर्माण से जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं क्षेत्र के किसानों और बागवानों को भी बड़ा लाभ मिलेगा तथा कृषि और बागवानी गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की विकास के प्रति प्रतिबद्धता और प्रयासों से जुब्बल-नावर-कोटखाई में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, नायब तहसीलदार कोटखाई कलम सिंह, पंचायत के वरिष्ठ नागरिक, लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी व कर्मचारी, हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारी, स्थानीय महिलाएं तथा युवा उपस्थित रहे।
