Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बिलासपुर, कांगड़ा व मंडी जिलों में चार ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव (संगठन) रजनीश किमटा द्वारा जारी अधिसूचना में बिलासपुर सदर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देश राज को सौंपी गई है। वहीं, कांगड़ा जिले में धर्मशाला ब्लाक कांग्रेस की कमान विनीत धीमान को दी गई। उधर, मंडी जिले के मंडी सदर ब्लाक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ओम प्रकाश को और इसी जिले के नाचन ब्लाक कांग्रेस का अध्यक्ष नीलमणि ठाकुर को नियुक्त किया गया है। किमटा ने कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *