शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। मंगलवार को राज्य में कोरोना संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई। मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बिलासपुर के डियारा की 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। बिलासपुर अस्पताल में भी ओयल निवासी 67 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की भी मौत हो गई है। उन्हें मंगलवार सुबह ही सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था और उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव थी। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण से 269 लोगों की मौत हो चुकी है।
उधर, प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 222 नए मामले पाजिटिव आए हैं। शिमला जिले में 63 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। कुल्लू में 43, सिरमौर में 35, मंडी में 25, सोलन में 16, कांगड़ा में 13, चंबा जिले में 6, हमीरपुर में 4, ऊना में 3, किन्नौर में दो और लाहौल-स्पीति जिले में एक ममला कोरोना पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना संक्रमण के अब 19357 मामले पाजिटिव आए हैं। इनमें से 16457 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 216 मरीज ठीक हुए हैं और अब राज्य में कोरोना संक्रमण के 2596 एक्टिव केस हैं।
शिमला जिले में 63 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। इनमें न्यू शिमला में 5, लोअर बाजार, संजौली और रामपुर में 4-4, मेहली में 3, समरहिल, कसुंपटी, यूएस क्लब, शांकली, रोहड़ू, जुब्बल-कोटखाई और टिक्कर में 2-2, पुराना बस अड्डा, पंथाघाटी, चौड़ा मैदान, आईजीएमसी, ठियोग, सुन्नी, नेरवा में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है।
हमीरपुर जिले में मंगलवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट में 5 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि मंगलवार को जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों और मेडिकल कालेज हमीरपुर में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 59 सैंपल लिए गए, जिनमें से 5 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। पॉजीटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 8 के तीन लोग 57 वर्षीय व्यक्ति, 46 वर्षीय महिला और 18 वर्षीय युवक शामिल है। इनके अलावा सलासी में कार्यरत 30 वर्षीय व्यक्ति और हमीरपुर के वार्ड नंबर 4 शिवनगर की 43 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजीटिव पाई गई है।
ऊना जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 3 मामले पॉजिटीव आए हैं। इनमें हरोली उपमंडल के कुंगड़त का 26 वर्षीय युवक, गगरेट उपमंडल के बडोह का 24 वर्षीय युवक और अंब उपमंडल के गोंदपुर जट्टा का 33 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
