Spread the love

शिमला।‌ मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को सुगम सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में नवाचार एवं डिजिटल तकनीक का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाया जा रहा है। वे‌ रविवार को चण्डीगढ़ में आयोजित 62वें सूद मिलन दिवस के अवसर पर सूद सभा चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

गोकुल बुटेल ने जरूरतमंदों व विधवाओं को नियमित वित्तीय सहायता प्रदान करने, छात्रों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने, स्वास्थ्य लाभ लेने आए लोगों की सहायता जैसे पुनीत कार्य के लिए सभा के प्रयासों की सराहना की। वर्ष 1959 से सूद सभा मानव कल्याण गतिविधियों के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।

प्रधान सलाहकार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक कार्यों को सुलभ बनाने एवं लोगों का समय बचाने के लिए डिजिटल सेवाएं आरम्भ की गई हैं। प्रदेशवासियों को अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो रही हैं और वे अपने अधिकतर आवश्यक कार्य घर से ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब लोगों को लर्नर ड्राईविंग लाइसेंस बनाने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, यह कार्य आसानी से ऑनलाईन माध्यम से हो रहा है।

गोकुल बुटेल ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश में सरकारी कार्य में डिजिटाइजेशन और ई-फाइलिंग प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में कागज रहित पंजीकरण प्रणाली ‘माई डीड’ आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि देश में हिमाचल प्रदेश ऐसा पहला राज्य बना है जहां ‘माई डीड’ कार्यान्वित की गई है। माई डीड पोर्टल से लोगों को एक क्लिक पर अनेक सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं।‌ उन्होंने इस अवसर पर सूद सभा चण्डीगढ़ को एक लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

गोकुल बुटेल ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनका परिवार विगत कई वर्षों से समाज सेवा के कार्य में संलग्न है। उनके दादा स्व. कन्हैया लाल बुटेल द्वारा वर्ष 1962 में हिमाचल प्रदेश के पहला महिला चौरिटेबल कॉलेज जिला कांगड़ा के पालमपुर में स्थापित किया गया।

इस अवसर पर सूद सभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष अश्वनी सूद, महासचिव सुधीर सूद, वित्त सचिव खुशविन्द्र सूद, संरक्षक वी.के. सूद, अश्वनी डोगर, शशि सूद, उमेश सूद, संयुक्त सचिव वित्त लोकेश सूद अन्य पदाधिकारी, कार्यकारणी समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में सूद सभा के सदस्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *