Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश में वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से व युवाओं के जोश से प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय आलाकमान को भरोसा दिलाया है कि वह प्रदेश में संगठन को नई दिशा व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देश प्रेम, जनमत व संविधान की रक्षा के दृढ़ विचारों को प्रदेश में जन जन तक पहुंचाएंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विभिन्न बैठकों में विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीतियों व जनहित के निर्णयों व कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें युवाओं जिसमें महिलाएं भी होंगी, एक विशेष टीमें बनाई जाएगी, जिसमें इन सभी को पार्टी को विशेष जिम्मेदारिया दी जाएंगी,जो बूथ स्तर तक पार्टी के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पीसीसी, जिला,ब्लॉकों की कार्यकारिणियों बनते ही विभिन्न प्रकोष्ठ बनाये जाएंगे। इसमें सोशल मीडिया व आईटी को भी सुद्रढ़ किया जाएगा,जिससे भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का सोशल मीडिया में मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकें। 
विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही कांग्रेस एक नए स्वरूप में सामने आएगी और सरकार के साथ पूरे तालमेल से आगे बढ़ेगी।
इस बीच, विनय कुमार ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भी भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने संगठन के प्रारूप को लेकर  आपसी विचार विमर्श भी किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *