Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग ने हिमाचल प्रदेश के सभी 13 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष यादविंदर गोमा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की संतुति के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष नितिन राउत ने इसको अपनी स्वीकृति दे दी है।
शिमला ग्रामीण का भूपेंद्र कौशल, शिमला शहरी मनु भाटिया, किन्नौर रोशन लाल नेगी, सिरमौर हरि दास बनोल्टा, सोलन रवींद्र कुमार बंसल, बिलासपुर रमेश चंद कौंडल, हमीरपुर होशियार सिंह, कांगड़ा संजय भाटिया, चम्बा जितेंद्र सूर्या, मंडी नरेश चौहान, कुल्लू बुद्धि सिंह, लाहुल स्पीति कर्मवीर व ऊना का रवि कांत बस्सी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
गोमा ने इन नियुक्तियों के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष डॉ.नितिन राउत,राष्ट्रीय समन्वयक प्रमोद कुमार ,प्रेदश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का आभार व्यक्त किया है। गोमा ने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed