Spread the love

युवा तकनीकी रूप से हो सशक्त : राजेश धर्माणी 

वर्तमान सरकार में हुआ शिक्षा का सुदृढ़ीकरण : रोहित ठाकुर 

शिमला। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जुब्बल में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शहरी आजीविका केंद्र के भवन का उद्धघाटन किया।

इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने सभी को शुभकामनाएं दी और बताया कि इस भवन के बनने से आईटीआई जुब्बल में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और संस्थान के कार्यों में और अधिक दक्षता आएगी। गौरतलब है कि यह भवन एक विशेष तकनीक “प्री इंजीनियरिंग बिल्डिंग” से बनाया गया है जो विशेष कर भूकंप जैसी आपदा के दौरान दौरान सुरक्षा प्रदान करता है। इसके निर्माण में अधिकतम स्टील का उपयोग होता है, जिस कारण यह पर्यावरण के लिए भी कम हानिकारक है क्योंकि इसमें रेत, बजरी और सीमेंट आदि का उपयोग कम होता है। फाइबर स्टील का इस्तेमाल होने की वजह से इस तरह के भवन कीमत में भी किफायती होते हैं। इस भवन का निर्माण 18 महीने की तय समय सीमा के भीतर हुआ है। 

राजेश धर्माणी ने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने 2022 में विपरीत आर्थिक परिस्थितियों में सत्ता संभाली, जहाँ 78 हज़ार करोड़ रुपये का हमें विरसात में मिला, वहीं 2023 और 2025 में आयी प्राकृतिक आपदा में प्रदेश का हज़ारों करोड़ों का नुकसान हुआ। इस सबके बावजूद प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हिमाचल के स्तर में काफ़ी सुधार हुआ है। जहाँ 2021 में हिमाचल 21वें स्थान पर पहुंच गया था, वहीं 2025 के सर्वे में हिमाचल 5वें स्थान पर पहुंच चुका है। यह एक बड़ी उपलब्धि है, जिसके लिए उन्होंने शिक्षा मंत्री को बधाई भी दी। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि आने वाले समय में तकनीक का प्रभुत्व प्रत्येक क्षेत्र में होगा।  उन्होंने कहा कि आज बागवानी एवं अन्य क्षेत्रों में भी अलग-अलग तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा है। इसलिए यह ज़रूरी है कि युवा अपनेआप को तकनीकी रूप से सशक्त करें जिससे कि आने वाले समय में वे दुनिया के साथ आगे बढ़ सके। राजेश धर्माणी ने बताया “सी एल सी” भवन का सदुपयोग हो इस दृष्टि से आने वाले समय में शिक्षा मंत्री के साथ मिलकर विचार विमर्श करके महत्वपूर्ण निर्णय लिए जायेंगे। 

तकनीकी शिक्षा मंत्री के सहयोग से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास हुआ – रोहित ठाकुर 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजेश धर्माणी का स्वागत करते हुए बताया कि उनके जुब्बल आगमन वे विशेष प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग 3 वर्षों के कार्यकाल में वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत प्रगति हुई है।और तकनीकी शिक्षा मंत्री के सहयोग से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई में वर्तमान में तीन “आईटीआई” और कोटखाई के प्रगति नगर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज है, जहाँ पर स्थानीय और प्रदेश के विभिन्न भागों से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

रोहित ठाकुर ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज गुम्मा में इस समय 104.2 करोड़ रुपए की लागत से आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। जिनमे से 31.4 करोड़ रुपए के कार्य पुरे हो चुके हैं और 71 करोड़ रुपए के कार्य प्रगति पर हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। इस कार्य के अंतर्गत विभिन्न भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त। इस संस्थान में “ई सी सी” डिप्लोमा को फिर से शुरू किया गया है। जिसे 2021 में छात्रों की कम संख्या होने के कारण बंद कर दिया गया था। “आईटीआई गुम्मा” में “इलेक्ट्रिकल वाहन” के विषय में कोर्स शुरू किया गया। इसके अतिरिक्त बीटेक सिविल इंजीनियर भी इस वर्ष से शुरू किया गया है। और अगले शैक्षणिक सत्र से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी शुरू कर दिया जायेगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगस्त 2024 में “आईटीआई टिक़्कर” को 5 करोड़ 87 लाख रुपए से निर्मित अपने भवन में शिफ्ट किया गया है। और “कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट” कोर्स शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त आईटीआई जुब्बल में “सोलर टेक्निशियन” का कोर्स भी शुरू किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जुब्बल में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेलों के विषय में भी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इस दिशा में खेल छात्रावास जुब्बल एक महत्वपूर्ण संस्थान के रूप में सामने आया है। इस खेल छात्रवास के नवनिर्मित भवन को जनता को समर्पित किया गया है और साथ ही अब वॉलीबाल के साथ साथ अब कबड्डी और बैडमिंटन का भी प्रशिक्षण भी अब वहां पर दिया जा रहा है, जिससे राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं यहाँ के बच्चों को भी मिल सके। इसके अतिरिक्त 17 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ा और महत्वपूर्ण शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण जुब्बल के समीप डकैड़ में किया जा रहा है। 

इस अवसर पर कांग्रेस मण्डल के पूर्व अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, ज़िला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झौटा, स्थानीय पंचायत प्रधान ललिता औक्टा, उप प्रधान विनोद मोक्टा, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा नायब तहसीलदार जुब्बल सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *