Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव जी की जयंती पर प्रदेश तथा देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। अपने बधाई सन्देश में पठानिया ने कहा कि गुरू नानक देव ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई तथा जातिवाद, धर्म आधारित भेदभाव, मूर्ति पूजा और अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष किया। उनका मानना था कि भगवान एक है और सभी लोग समान हैं। उनका प्रसिद्व मंत्र “एक ओंकारा” (ईश्वर एक है), ने ही इस सिंख धर्म की नींव रखी थी।
पठानिया ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन 1469 को तलवंडी नामक स्थान जो अब पाकिस्तान के ननकाना साहिब में स्थित है, में जन्में गुरू नानक देव जी के विचार और उपदेश आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। हर साल उनके जन्म दिवस को गुरू नानक देव जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है जो विशेष रूप से सिख धर्मावलम्बियों  के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन होता है।
पठानियां ने कहा कि सिख समुदाय को भारत में चौथी सबसे बड़ी आबादी माना जाता है, जबकि दुनिया की बात करें तो यह नौंवी सबसे बड़ी आबादी है। इस प्रकार गुरू नानक देव जी की जयंती एक एैसा त्यौहार है जो दुनियाभर में व्यापक रूप से मनाया जाता है।
पठानियां ने कहा कि गुरू नानक देव का संदेश आज भी प्रासंगिक है तथा उनका प्रकाश हर दिल में जीवित है। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी सभी प्रदेश तथा देशवासियों को गुरू नानक देव जयंती की बधाई दी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed