Spread the love

रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 16 सितंबर से 23 सितंबर, 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। 

राजस्व मंत्री 16 सितंबर को सांगला में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। 17 सितंबर को आई.टी.डी.पी भवन रिकांगपिओ के सम्मेलन कक्ष में “सामुदायिक संस्कृति एवं संरक्षण (सतत समृद्धि की ओर जनजातीय पथ) विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे तथा इसके उपरांत रिब्बा में फुल्याच उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 

राजस्व मंत्री 18 सितंबर को आई.टी.डी.पी. भवन रिकांगपिओ में राजस्व लोक अदालत की समीक्षा करेंगे तथा राज्य स्तरीय नाथपा झाकड़ी एवं बासपा परियोजना पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन परामर्श समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 19 सितंबर को कैबिनेट मंत्री जिला के रोपा गांव में स्वर्गीय श्री ज्ञान बहादुर नेगी जी के परिजनों से मिलेंगे, स्थानीय लोगों की  जन समस्याएं सुनेंगे और पूह ब्लॉक कांग्रेस समिति की बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 

जनजातीय विकास मंत्री 20 सितंबर को रिकांग पिओ में जन समस्याएं सुनेंगे एवं कल्पा ब्लॉक कांग्रेस समिति की बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके उपरातं आई.टी.डी.पी. भवन रिकांगपिओ के सम्मेलन कक्ष में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग कल्पा व करच्छम तथा अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग पूह व रिकांगपिओ के साथ विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। 

राजस्व मंत्री 22 सितंबर को आई.टी.डी.पी. भवन रिकांगपिओ में एल.ए.डी.सी. (रिकांगपिओ एवं सांगला) तथा एल.ए.डी.सी. (सभी माइक्रो एवं मेजर) की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। कैबिनेट मंत्री 23 सितंबर को छोल्टू में जन-समस्याऐं सुनेंगे तथा निचार ब्लॉक कांग्रेस समिति की बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और इसके उपरांत शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed