????????????????????????????????????
Spread the love

शिमला। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर ने कहा है कि बालिकाओं को समाज में प्रगति के समान अवसर दिलाने के लिए सभी को मिलकर सक्रिय प्रयास करने होंगे। वे रविवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

इस अवसर पर डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि समाज में लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए जागरूकता और जानकारी प्रदान करनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, बौद्धिक विकास के लिए सकारात्मक सोच अपनाते हुए आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को यह आवश्यक है कि वह संस्कारों और मूल्यों पर आधारित विचारों को बढ़ाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर उन्होंने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना की सफलता और समान लिंगानुपात तथा बेटियों को समानता प्रदान करने की शपथ भी दिलाई।डॉ. ठाकुर ने राज्य महिला आयोग के तहत महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने आज ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत ग्रामीण परिवेश से निकल कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया, जिसके तहत एरिका, तसलीमा खातून, सुहानी, रिचा शर्मा, निधि, अनुशा, पूजा कश्यप, भारती कश्यप, एलीजा नेगी, गीताजंलि ठाकुर, मनीशा शर्मा, डाॅ. मिताली, डाॅ. गरिमा सिंह, कमल प्रीत कौर, उरवशी ठाकुर, प्रीतिका ठाकुर, प्रथा शांडिल्य, दिव्या नेगी, अंकिता आर्य, दिक्षा, अनितिका, अनिता ठाकुर, सुनीता वर्मा तथा निधि ठाकुर को सम्मानित किया।
उन्होंने कोविड संकटकाल के दौरान लोगों को जागरूक करने तथा मास्क बनाकर जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाने के लिए निलाक्षी तथा पूर्वा शर्मा को भी सम्मान प्रदान किया। पोषण अभियान की सफलता के लिए कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा, आशा कार्यकर्ता निशा, एएनएम मीरा ठाकुर, आंगनबाड़ी सहायिक रेनुका और सुशीला को भी सम्मानित किया।
उन्होंने आज अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन बालिकाओं के होर्डिंग का भी विमोचन किया, जो जिला के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं’ योजना के तहत जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों पर आधारित वृत चित्र एक सफर, महिला सशक्तिकरण पर आधारित वृत्त चित्र फर्स्ट लेडी और महिला सुरक्षा पर आधारित वृत चित्र का भी प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर एरिका, रिचा शर्मा, डाॅ. मिताली, गरिमा सिंह, कमल प्रीत कौर, अनितिका, निधि ठाकुर, निलाक्षी शर्मा, पूर्वा शर्मा, तसलीमा तथा भारती ने महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के सम्मान के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) प्रभा राजीव ने महिलाओं के सर्वागींण विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण बताया। इसके अतिरिक्त उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के प्रति भी आह्वान किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए विभागीय दायित्व की जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी ममता पाॅल ने आभार एवं उद्बोधन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी मशोबरा रूपा भी उपस्थित थी। आज कार्यक्रम में लगभग 50 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सामाजिक दूरी बनाए रखने तथा मास्क जैसी अनिवार्यता की अनुपालना सुनिश्चित की गई। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *