Spread the love

रिकांगपिओ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को यहां कल्पा में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनजातीय जिला किन्नौर में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है तथा जिला में युवक एवं महिला मंडलों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि पौधारोपण अभियान एक जन आंदोलन के रूप में उभरे तथा तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का ग्रीन स्टेट का ध्येय 31 मार्च 2026 तक पूर्ण हो सके। 

राजस्व मंत्री ने बताया कि राज्य में वन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिला एवं युवक मंडलों को पौधारोपण एवं वन संरक्षण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी ताकि पर्यावरण को बचाने के लिए सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और प्रदेश में हरित आवरण में वृद्धि दर्ज हो सके। 

जिला वन मंडल अधिकारी अरविंद कुमार ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया और उन्हें वन विभाग द्वारा पौधारोपण की गतिविधियों से अवगत करवाया। 

इस अवसर पर राज्य सहकारी बैंक के निदेशक विक्रम सिंह नेगी, जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्षा सरोज नेगी, पंचायत समिति की अध्यक्षा ललिता पंचारस, सहायक वन संरक्षक करण कपूर, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *