Spread the love

शिमला‌। राजधानी शिमला के उपनगर घोड़ा चौकी-कच्ची घाटी व्यापार मंडल ने मंगलवार को मंडी जिले में हुई त्रासदी के लिए राहत सामग्री भेजी। इस राहत सामग्री में 100 परिवारों के लिए बर्तन, कपड़े एवं राशन भेजा गया। राहत सामग्री की गाड़ी को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने झंडी दिखाकर कर रवाना किया।

विक्रमादित्य सिंह ने व्यापार मंडल के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा घोड़ा चौकी- कच्ची घाटी व्यापार मंडल सामाजिक दायित्व में हमेशा अग्रसर रहता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मंडल भविष्य में भी इसी तरह से जनहित के कार्यों में आगे बढ़कर काम करेगा। 

इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह ने इस कार्य में सहयोग देने के लिए सभी व्यापारी भाइयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के व्यापारी भाई हमेशा व्यापार मंडल के आह्वान पर सहयोग करने के लिए आगे रहते हैं इसके लिए व्यापार मंडल उनका आभार व्यक्त करता है।

व्यापार मंडल के महासचिव मदन शर्मा ने मुख्य अतिथि विक्रमादित्य सिंह व अन्य सभी सदस्यों का वहां पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा विक्रमादित्य सिंह का व्यापार मंडल को हमेशा सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहा है, जिसके लिए व्यापार मंडल इनका आभार व्यक्त करता है। 

इस अवसर पर नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, पार्षद किरण शर्मा, शिमला व्यापार मंडल के प्रधान हरजीत सिंह मंगा, कच्ची घाटी व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष यशपाल जोशी, महासचिव मदन शर्मा, सचिव कमल चंडोक, सचिव संजय सूद, मीडिया सचिव सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग, सचिव योगेश्वर गौतम, लवनीश सेठ, गुरपाल, रंजन शर्मा, इमरान, नवनीत जिंदल, रजनीश मित्तल, रमन कौशल सहित व्यापार मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed