Spread the love

रिकांगपिओ। जनजातीय जिला किन्नौर में आगामी सेब सीज़न के सुचारू संचालन के दृष्टिगत बुधवार को उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने जिला के मुख्य संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने चौरा, नाथपा, निगुलसरी, निचार व वांगतू सम्पर्क मार्गों का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन संपर्क मार्गों के रख-रखाव का विशेष ध्यान रखें और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी एवं मजदूर तैनात रखें ताकि बागवानों की फसलों को सब्जी/फल मंडी तक पहुंचाने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़े। इसके अलावा पुलिस थाना के प्रभारियों को भी यातायात पुलिस बल के जवान मुख्य स्थानों में तैनात करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान व लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आनंद शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *