Spread the love

पी.सी. एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित 

रिकांगपिओ। जनजातीय जिला किन्नौर में पी.सी. एंड पीएनडीटी एक्ट, 1994 के तहत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति व जिला समुचित प्राधिकरण की बैठक मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें चिकित्सा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने व घटते लिंगानुपात को रोकने के दृष्टिगत इस कानून को बनाया गया था तथा इस कानून के आने के बाद देश में कन्या भ्रूण हत्या व घटते लिंगानुपात की समस्या कम हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला किन्नौर में लिंगानुपात 930 है और महिलाओं की जीवित शेष दर अधिक है।

डॉ. नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू ने हर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोलने का निर्णय लिया था ट, जिसके तहत जिला किन्नौर के रिकांग पीओ में शीघ्र ही आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खुलने वाला है। उन्होंने बताया कि इस स्वास्थ्य संस्थान में 06 तरह के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होंगे और निःशुल्क दवाईयां प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त सी.टी स्कैन, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला किन्नौर के सांगला, भावानगर, पूह, रिकांग पीओ व चांगो के अस्पतालों में सोनोलॉजिस्ट की सुविधा उपलब्ध है।

इस अवसर पर सोनोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. अनुभव, गैर सरकारी सदस्य राधिका नेगी प्रधान पूह ग्राम पंचायत, मीरा देवी व राधा कृष्णा उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed