शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा के आदेशानुसार प्रदेश के चारों लोकसभा चुनाव क्षेत्रों से कांग्रेस सेवादल के सह- प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है।
शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र का सह-प्रभारी अजय शर्मा, प्रदेश सह-सचिव कांग्रेस सेवादल को लगाया गया है, वहीं, मंडी लोकसभा चुनाव क्षेत्र का सह-प्रभारी संदीप बत्रा, प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल को लगाया गया है।
उधर, हमीरपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र का सह-प्रभारी गुरदास सुमन, प्रदेश ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर कांग्रेस सेवादल और कांगड़ा-चंबा लोकसभा चुनाव क्षेत्र का सह-प्रभारी रविन्द्र पाल सिंह, प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल को बनाया गया है। अनुराग शर्मा ने कहा कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। उन्होंने सभी सह-प्रभारियों को जल्द से जल्द अपना पदभार संभालने के आदेश भी दिए हैं।
