Spread the love

कुल्लू। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समीति (केसीसीबी) के कुल्लू मंडल के प्रेम लता ठाकुर को निदेशक बने पर चारों ओर से बधाइयों का तांता लगा है। कुल्लू से कांग्रेस समर्थित प्रेम लता चौथी बार निदेशक चुनी गई हैं। कुल्लू मंडल में तीन उम्मीदवार थे। इसमें प्रेम लता ठाकुर को 78, अनुराग पार्थी को 67 व तीसरे प्रत्याशी को मात्र पांच वोट मिले। बता दें पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर की धर्मपत्नी प्रेम लता ठाकुर जिला परिषद सदस्य हैं। वहीं, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। प्रेम लता ठाकुर अपने वार्ड से रिकॉर्ड मतों से जिला परिषद सदस्य की जीत हासिल करती आई हैं। 

प्रेमलता ठाकुर महिला समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष भी रहीं हैं। प्रेम लता ठाकुर अपनी जिम्मेवारीयों को पूरी इमानदारी व निष्ठा से निभाती हैं। प्रेम लता ठाकुर कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से अच्छा रसूख रखती हैं। प्रेम लता ठाकुर को चौथी बार कांगड़ा सहकारी समिति बैंक का निदेशक बनने पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है । रविवार को इनकी जीत की खुशी में भुटठी कलोनी में एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में प्रेम ठाकुर को लोग बधाई देने पहुंचे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed