Spread the love

रिकांगपिओ। 15 से 30 जून, 2025 तक मनाए जा रहे जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सोमवार को जनजातीय जिला किन्नौर के रामलीला मैदान से इस अभियान का जिला में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। 

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि यह अभियान जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है। इस अभियान के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे आधार नामांकन, आयुष्मान भारत, पीएम-किसान, जन-धन योजना आदि में जनजातीय नागरिकों को शामिल किया जाएगा। अभियान में जनजातीय गौरव वर्ष के तहत भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को भी याद किया जाएगा। 

उपायुक्त ने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा विशेष शिविर लगाए जाएंगे जिसके माध्यम से लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार के माध्यम से चलाई जा रही जन-कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र लोगों का पंजीकरण किया जाएगा और लाभ प्रदान किया जाएगा। 

उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, आयुष, दूर संचार, कौशल विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, पशुपालन एवं डेयरी, पंचायती राज, पर्यटन एवं जनजातीय मामले विभागों की भागीदारी होगी और लोगों को मौके पर ही लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *