Spread the love

हमीरपुर। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने सुजानपुर सिविल अस्पताल के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया है। राजेंद्र राणा ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करके सुजानपुर के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट स्वीकृत करने का आग्रह किया था और सुजानपुर को यह तोहफा मिलने से यहां स्वास्थ्य नेटवर्क और मजबूत होगा। 

राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश के लिए सुजानपुर सहित तीन क्रिटिकल केयर यूनिट भारत सरकार ने स्वीकृत किए हैं और इसके लिए केंद्र सरकार 78 करोड रुपए देगी। ये यूनिट सुजानपुर, बड़सर और शिमला जिला के सुन्नी में बनाए जाएंगे। हर क्रिटिकल केयर यूनिट में 50 बेड का प्रावधान भी होगा। इसके अलावा 17 पोर्टेबल एक्स-रे देने की सहमति भी केंद्र सरकार ने दे दी है। 

राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर अस्पताल के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसमें 17 करोड़ रुपए भवन निर्माण पर खर्च होंगे, जबकि 8 करोड़ रुपए की यहां मशीनरी स्थापित होगी। इस क्रिटिकल केयर यूनिट में आईसीयू भी बनेगा और यहां अलग-अलग बीमारियों का उपचार भी होगा, जिससे बड़े अस्पतालों में रेफर होने की स्थिति नहीं आएगी।

राजेंद्र राणा ने कहा कि मोदी सरकार देश में लगातार स्वास्थ्य संरचना को मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर का यह तोहफा प्रदान करने के लिए सुजानपुर की जनता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करती है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed