Spread the love

डीसी ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की बैठक 

शिमला। “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम जिला शिमला की चौपाल विधानसभा के तहत ननहार पंचायत में 30 मई को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक हुई। 

बैठक में उपायुक्त ने एसडीएम चौपाल को निर्देश दिए कि आगामी दो दिनों में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के लिए स्थान चयनित करें। इसके अलावा उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए है कि कार्यक्रम के दौरान सभी की मौजूदगी अनिवार्य है। जो आदेशों की पालना नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने विभाग में चल रही विभिन्न सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को कार्यक्रम से पूर्व जागरूक करें। इसके अलावा योजना के क्रियान्वयन की यथास्थिति भी रखेंगे। सरकार गांव के द्वार से पूर्व सिविल डिफेंस कैंप और आपदा जागरूकता शिविर का भी आयोजन होगा। इसके साथ कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों की प्रदर्शनी, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल, मेडिकल कैंप, आदि लगाए जाएंगे।

होनहार विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित 

बैठक में फैसला लिया गया है कि क्षेत्र के स्कूली विभिन्न परीक्षाओं में होनहार विद्यार्थियों को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा ताकि होनहार विद्यार्थियों को हौंसला बढ़ सके और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्ररेणा बन सके। पहली बार  सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

वहीं, चौपाल अस्पताल में आगामी कुछ दिनों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल बोर्ड बैठेगा ताकि चौपाल विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग लोगों को प्रमाण पत्र वहीं पर जारी हो सके। इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ प्राप्त होगा।

ऑनलाइन होंगी शिकायतें अपलोड 

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान प्राप्त जन शिकायतें इस बार मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 पर अपलोड की जाएगी। इससे पहले ये शिकायतें यहां पर अपलोड नहीं की जाती थी। लेकिन प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुसार इस बार इस योजना को लागू किया जा रहा है ताकि शिकायतों के निदान की ट्रैकिंग आसानी हो सके। कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों पर 7 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट बनाई जाती है।

सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता 

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम से पूर्व ननहार और  झीना पंचायत में परिवहन विभाग की ओर से स्कूलों, शिक्षण संस्थानों सहित गांव स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता का विशेष अभियान लगाने के निर्देश उपायुक्त ने दिए।

इस दौरान अतिरिक्ति उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एंव व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed