Spread the love

कमलेहड़ में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण कैप्टन विक्रम बतरा महाविद्यालय में छह करोड़ की लागत से बनेगा हाॅस्टल

पालमपुर। प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डबाड़ी में 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त साइंस ब्लॉक का विधिवत्त लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पालमपुर विधानसभा के कमलेहड़ में 5 करोड़ की लागत से डे बोर्डिंग स्कूल के प्रथम चरण में बन रहे भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर विधायक आशीष बुटेल भी उनके साथ रहे।

शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृढ़ संकल्पित है और इसी के दृष्टिगत हर विधानसभा क्षेत्र में एक राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय सरकार ने लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा। पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक मनोबल में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि कमलेहड़ में निर्मित हो रहे डे बोर्डिंग स्कूल में पांचवी कक्षा तक के लिए बन रहे भवन पर 5 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में पांचवी कक्षा से शुरू होकर इन्हें बाद में बारहवीं कक्षा तक स्तरोन्नत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डबाड़ी में साइंस ब्लॉक के भवन के निर्माण से अब यहां के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध रहेगी।

विधायक पालमपुर आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में वर्तमान सरकार हिमाचल के हर क्षेत्र के समुचित विकास के लिए वचनबद्व तथा निर्धनों तथा जरूरतमंदों के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। 

शिक्षा मंत्री ने ने ग्राउंड में हाई मास्क लाइट, चारदीवारी और विक्रम बत्ता राजकीय महाविद्यालय में 6 करोड़ की लागत से बनने वाले हॉस्टल की घोषणा की। इसके साथ ही गोपालपुर में शहीद राकेश कुमार की प्रतिमा बनाने की घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 25 हजार रुपए देने की घोषणा की। 

इस अवसर पर वूल फेडरेशन के डायरेक्टर त्रिलोक चन्द, एसडीएम पालमपुर  नेत्रा मैती, एडवोकेट लोकेंद्र ठाकुर, मदन दीक्षित, डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा  विकास महाजन, उप निदेशक निरीक्षण एवं गुणवत्ता शिक्षा कंचन ज्योति, एसई लोक निर्माण विभाग बीएम ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विनीत शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed