शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। प्रदेश की सुक्खू सरकार ने एक साथ 24 एचएएस से अफसरों के तबादला आदेश जारी कर दिए।
सरकार द्वारा जारी आदेशों में एचएएस अधिकारी राहुल चौहान, एडीएम हमीरपुर को एडिशनल रजिस्टार कोऑपरेटिव सोसाइटी धर्मशाला लगाया गया है। एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा को एडीएम कांगड़ा लगाया गया है। इसी तरह एसडीएम कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य को एसी टू डीसी शिमला, एसडीएम कुमारसेन सुरेंद्र मोहन को अतिरिक्त निदेशक रूरल डेवलपमेंट शिमला, एसडीएम आनी नरेश कुमार वर्मा को अतिरिक्त निदेशक टेक्निकल एजुकेशन सुंदरनगर, एसडीएम डोडरा क्वार धर्मेश कुमार को एसडीएम रोहडू लगाया गया है वह डोडरा क्वार के एसडीएम का भी अतिरिक्त कार्यभार संभाले रहेंगे। एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा को एडीएम/प्रोजेक्ट ऑफिसर आइटीबीपी भरमौर लगाया गया है। असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर कांगड़ा अरुण कुमार को एसडीएम ज्वाली लगाया गया है। एसडीएम रूरल शिमला कविता ठाकुर को आरटीओ सोलन लगाया गया है। एसडीएम कल्पा शुशांक गुप्ता को एसडीएम कुमारसेन, एसडीएम अर्बन शिमला भानु गुप्ता को जॉइंट डायरेक्टर भाषा एवं संस्कृति विभाग, एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा को जिला पर्यटन अधिकारी मंडी, जॉइंट डायरेक्टर भाषा एवं संस्कृति विभाग मनजीत शर्मा को एसडीएम रूरल शिमला, एसडीएम उदयपुर मनोज कुमार को एसडीएम देहरा, अस्सिटेंट सेक्रेट्री पावर अमित कलथैइक को एसडीएम आनी, सहायक निदेशक फाइनेंस अर्शिया शर्मा को एसडीएम झंडुता, सहायक निदेशक स्वास्थ्य विभाग आकांक्षा शर्मा को एसडीएम केलांग, सहायक निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग ओशिन को एसडीएम अर्बन शिमला, सहायक निदेशक राजस्व मोहित रतन को एसडीएम धर्मशाला, सहायक निदेशक शिक्षा विभाग कुलवंत सिंह को एसडीम सुजानपुर लगाया गया है। इसके अलावा एसडीएम कफोटा जिला सिरमौर राजेश वर्मा को एसडीएम सुन्नी, सहायक निदेशक डीसी ऑफिस शिमला गोपालचंद को एसडीएम कंडाघाट, एसडीएम धर्मशाला संजीव कुमार को एसडीएम भरमौर और एसडीएम सलूणी जिला चंबा नवीन कुमार को आरटीओ मंडी लगाया गया है।
