Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दोपहर बाद बुलाई गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, पार्टी के सभी विधायक, 2022 विधानसभा के चुनावों में रहे पार्टी प्रत्याशी, सभी बोर्डों व निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के सभी राज्य प्रमुख इस बैठक में बुलाये गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि अहमदाबाद में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति की बैठक व बेलगाम में विस्तारित सीडब्लूसी की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। बैठक में ‘संविधान बचाओ’ अभियान की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श करते हुए इस अभियान के कार्यन्वयन को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश विधानसभा के सभी विधानसभा हलकों के पार्टी विधायकों और जो 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी रहे हैं, सभी आमंत्रित नेताओं को इस बैठक में आवश्यक तौर पर उपस्थित होने को कहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *