Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण ने पांच और लोगों को लील लिया। इनमें से दो की मौत मंडी में और किन्नौर, सिरमौर और ऊना में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। 
सोमवार सुबह मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित दो लोगों ने दम तोड़ दिया। इनमें से मंडी जिले के नाभी सरकाघाट और दूसरा कुल्लू के प्रीणी के 36 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। किन्नौर से शिमला रेफर किए गए एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ने आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया। वहीं, सिरमौर के पांवटा साहिब के 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की भी मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए पांवटा अस्पताल ले गए और वहां कोरोना टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राज्य में अब 175 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

उधर, प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 266 नए मामले आए हैं। ये मामले राज्य के सभी जिलों में आए हैं। सबसे अधिक मामले कांगड़ा जिले में 70 आए हैं। शिमला जिले में 41, हमीरपुर और सिरमौर जिले में 28-28, मंडी 24, कुल्लू में 16, बिलासपुर 15 , लाहौल-स्पीति में 14, सोलन में 11, चंबा और ऊना जिलों में 7-7 और किन्नौर में 5 नए मामले कोरोना पॉजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 14457 पहुंच गया है। अब तक 10607 मरीज इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 268 और मरीज ठीक हो गए।  अब राज्य में कोरोना संक्रमण से 3650 एक्टिव केस हैं। 
राजधानी शिमला में कोरोना के मामले कई उपनगरों से आए हैं। वहीं, एसडीएम शिमला (ग्रामीण) भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। शिमला जिले में संजौली, नाभा, घनाहट्टी, समरहिल, कसुम्पटी, न्यू शिमला, मशोबरा, कैथू, कंडा, रामपुर, चौपाल, जुब्बल, सेना अस्पताल, रोहड़ू में कोरोना पाजिटिव मामला आया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *