Spread the love

प्रदेश यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में आगामी रणनीति पर होगी चर्चा 

शिमला। हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन व नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर का पद ग्रहण समारोह 7 फरवरी 2025 को शिमला के राजीव भवन में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब, प्रदेश प्रभारी विनीत कंबोज, सहप्रभारी योगेश हांडा और वर्तमान प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मिनिस्टर व कांग्रेस पार्टी के विधायक व कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व पदाधिकारी सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। 

हिमाचल युवा कांग्रेस के कार्यालय सचिव मान सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि 7 फरवरी को युवा सम्मेलन के समापन के बाद पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय नेतृत्व की अगवाई में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की कार्यकारिणी बैठक का भी आयोजन होगा। इसमें प्रदेश युवा कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों व रणनीति पर चर्चा होगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *