Spread the love

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की उपस्थिति में तहसील जुब्बल के शराचली क्षेत्र की ग्राम पंचायत झगटान के झडाशली गाँव से कई लोगों ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का ‘हाथ’ थामा है। इनमें देवी लाल क्लेटा, बलबीर क्लेटा, अमर सिंह सांटा, हरीश सांटा, संजीव काल्टा, सुख चैन पंनवर, मनमोहन पंवर, रोहित क्लेटा, नरेन्द्र काल्टा व कमल चंद क्लेटा शामिल हैं। इन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास व्यक्त किया।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, प्रधान ग्राम पंचायत झगटान नीता नेगी, उप प्रधान ग्राम पंचायत झगटान सरलेश झगटा, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत झगटान सुरेंद्र नेगी, शराचली जॉन के प्रभारी कुलदीप चौहान व युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा भी मौजूद रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई इन सभी का कांग्रेस पार्टी में विश्वास प्रकट करने पर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन करती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *