Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से सोमवार को सात और लोगों की मौत हो गई। मंडी जिले के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मनाली की 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। महिला को कुल्लु से नेरचौक मेडिकल कालेज रैफर किया गया था। वहीं, समखेतर बाजार के 80 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बुजुर्ग को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बुखार के चलते दाखिल किया गया था। इसके बाद उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अस्पताल के नोडल अफसर डॉ. जीवानंद चौहान ने पुष्टि की है। उधर, कांगड़ा जिले में मटौर के मधुमेह से पीड़ित 74 वर्षीय की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं, ऊना जिले के अंब की 50 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला और पालमपुर के जिया बड़सर के 71 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की इस संक्रमण से मौत हो गई। 

इस बीच, भाजपा नेता व पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा (70) का भी सोमवार को निधन हो गया। श्यामा शर्मा कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं। सोमवार को उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्हें तुरंत चंडीगढ़ ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्व मंत्री श्याम शर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने पुष्टि की है। वहीं, किन्नौर जिले में सापनी के 81 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की भी सोमवार शाम को मौत हो गई। मृतक को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में सांस लेने में दिक्कत के बाद भर्ती किया गया था और कोविड टेस्ट लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 124 मरीजों की मौत हो चुकी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *