Spread the love

शिमला। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार व आयोग के सदस्य एडवोकेट दिग्विजय ने वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

इसके उपरांत हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, पूर्व विधायक आदर्श सूद, कांग्रेस नेता देवेन्द्र बुशैहरी, अमित नंदा, अमित भरमौरी, नागरू राम, एसके सहगल, विनोद जिंटा, सार चंद मतराट, राम पाल, सहित कई अन्य लोगों ने भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से भेंट की।

इस दौरान पार्टी नेताओं ने प्रदेश की ताज़ा राजनीति पर चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस संगठन के गठन को लेकर भी आपसी विचार विमर्श किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *