Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मौत का क्रम जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में इस संक्रमण के कारण सात लोगों की मौत हुई है। आईजीएमसी में तीन, चंबा, कुल्लू, कांगड़ा और मंडी में एक-एक मरीज की इस संक्रमण से मौत हुई है। मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र की 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, कुल्लू जिले में 69 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया था। उसे रक्तचार व मधुमेह की दिक्कत भी थी।

इस बीच, 82 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने चंबा मेडिकल कॉलेज के सीसीयू वार्ड में दम तोड़ दिया। वहीं, कोरोना वायरस से पीड़ित महिला ने आईजीएमसी में मौत हो गई है। सदर बिलासपुर की रहने वाली 56 वर्षीय इस महिला को 14 सितंबर को अस्पताल में दाखिल किया गया था। जांच में महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को सांस लेने में दिक्कत और उच्च रक्तचाप की समस्या के अलावा मधुमेह की भी बीमारी थी, लेकिन देर रात आईसोलेशन वार्ड में महिला की मौत हो गई। आईजीएमसी में जुब्बल के मरीज की हुई मौत के बाद कोरोना जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब राज्य में कोरोना संक्रमण से 96 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उधर, राज्य में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 395 मामले पॉजिटिव आए हैं। सिरमौर जिले में सबसे अधिक 82, कांगड़ा में 76, मंडी में 70, सोलन जिले में 49, ऊना में 38, शिमला जिले में 30, लाहौल-स्पीति में 15, किन्नौर जिले में 13, बिलासपुर जिले में 12, चंबा जिले में सात और हमीरपुर जिले में 3 केस कोरोना पाजिटिव आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 11190 मामले हो गए हैं। राज्य में इस रोग से 6919 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब राज्य में कोरोना संक्रमण के 4145 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *