Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार बड़ी तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 419 नए केस पॉजिटिव आए हैं। मंडी जिले में रिकार्ड 121 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। सोलन जिले में 87, सिरमौर जिले में 60, शिमला जिले में 44, कांगड़ा 36, ऊना जिले में 35, बिलासपुर जिले में 16, हमीरपुर जिले में 8, कुल्लू जिले में 7 और चंबा जिले में 5 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल माले 10 हजार का आंकड़ा पार करते हुए 10335 पहुंच गया है। राज्य में अभी तक 6417 मरीज इस रोग से ठीक हुए हैं। अब राज्य में कोरोना संक्रमण के 3801 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *