Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने 23 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश मंत्रीमंडल के सभी सदस्य, सीपीएस, कांग्रेस विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, पिछले विधानसभा चुनावों में रहे पार्टी प्रत्याशी सभी जिलाध्यक्ष व अग्रणी संगठनों व विभागों के राज्य प्रमुख भाग लेंगे।

इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 11 बजे शुरू होगी। 

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संगठन से जुड़े अनेक विषयों पर वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भी पार्टी की रणनीति पर विचार विमर्श करते हुए पार्टी नेताओं को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किये जायेंगे। किमटा ने कहा कि बैठक में आमंत्रित सभी नेताओं, पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *