शिमला। हिमाचल प्रदेश के निर्माता प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व. डॉक्टर यशवंत सिंह परमार की जयंती पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान पार्टी नेताओं ने प्रदेश के निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि डॉक्टर परमार आज भी उनके प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।
राजीव भवन में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत गौतम, शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष आनन्द कौशल, प्रदेश सचिव भूपिंदर कंवर, प्रवक्ता जीएस तोमर, शिमला नगर निगम के पार्षद ममता चंदेल, राज कुमार व गोपाल शर्मा, जिला शिमला महिला कांग्रेस अध्यक्ष वनिता वर्मा के अतिरिक्त डॉ. दिलीप धीमान, विक्रम कंवर, दीक्षित भारद्वाज, मान सिंह ठाकुर, भगत राम बुशैहरी, कपिल कुमार, नीलू ठाकुर, बबली, संत राम, देवेंद्र कुमार रत्न व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता ने डॉ. परमार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
