Spread the love

कांग्रेस पार्टी को प्रतिपक्ष का दर्जा मिला है शायद इसी बात से कांग्रेस पार्टी खुश

ऊना। भाजपा कार्यसमिति के मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा के संगठन एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल झूठ बोलकर दुष्प्रचार करने का कार्य करती हैं। संविधान बदलने पर कांग्रेस पार्टी ने जम कर झूठ भी बोला और दुष्प्रचार भी किया।  

खट्टर ने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर भी कांग्रेस पार्टी में जमकर दुष्प्रचार किया‌। उन्होंने कहा कि वह योजना युवाओं के लिए है, बेरोजगारी हटाने के लिए है, देश भक्ति जगाने के लिए और एक व्यक्ति को प्रशिक्षित बनाने के लिए है। कांग्रेस पर केवल और केवल झूठ बोलना जानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र में बहुमत में है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार बने हैं, पर यह समझ नहीं आ रहा कि कांग्रेस किस बात से खुश हो रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए और एनडीए के 10 साल के कार्यकाल की तुलना करें तो सीटों के मामले में भाजपा और एनडीए कांग्रेस से कई ऊपर है। कांग्रेस पोस्ट एलियंस से सरकार बनती है, ऐसा कांग्रेस ने पूर्व में भी किया है, पर भाजपा प्री एलायंस करती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार पिछले 10 साल से पोस्ट एलियंस पूर्ण बहुमत में थी और अब भी है। कांग्रेस केवल झूठा प्रचार करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मृगमरीचिका की बीमारी हो गई है। उन्होंने कहा कि रेगिस्तान में जिस प्रकार से मृग पानी की छाया के पीछे दौड़ता है उसी प्रकार से कांग्रेस सत्ता के पीछे दौड़ती है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते करते हुए कहा कि लंबे समय बाद कांग्रेस के बालक और कांग्रेस पार्टी को प्रतिपक्ष का दर्जा मिला है। शायद इसी बात से कांग्रेस पार्टी खुश है। इससे पहले 10 साल तक कांग्रेस पार्टी को प्रतिपक्ष का दर्जा भी नहीं मिला था।

खट्टर ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन करते हुए कहा कि भाजपा निरंतर काम करने वाला राजनीतिक दल है, भाजपा डिजिटल और विजिबल दोनों काम करती है। भाजपा और भाजपा के नेता जो कहते है वह करके दिखाते है और जनता को गुमराह नहीं करती।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *