Spread the love

शिमला।‌ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा के उस आरोप को पूरी तरह निराधार बताया है जिसमें वह विधानसभा उप चुनावों के लिये कांग्रेस को दोषी बता रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक षड्यंत्र के तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तीन निर्दलीय विधायकों को भी अपने पक्ष में करने को त्यागपत्र देने को उकसाया। यही वजह है कि प्रदेश को इन उप चुनावों का सामना करना पड़ रहा है और इस सबके लिये भाजपा पूरी तरह दोषी है।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर तीन विधानसभा उप चुनावों में पूरी तरह डट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने व जनमत को मजबूत करने का मौका है। प्रदेश में जनमत कांग्रेस के पक्ष में है और इसे भाजपा के किसी भी प्रकार के षड्यंत्र से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जन कल्याण के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ओपीएस बहाल कर व महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान राशि जारी कर कांग्रेस ने प्रदेश में एक इतिहास रचा है।

प्रतिभा सिंह ने कर्मचारियों व महिलाओं से कांग्रेस को अपना पूरा समर्थन देने का आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिये ओछे हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा के छह उप चुनाव भाजपा के षड्यंत्रों का हिस्सा था, जिसमें वह सफल नही, हुई। अब यह तीन उप चुनावों भी भाजपा के एक षड्यंत्र का ही हिस्सा है, जिससे उसे फिर से मुंह की खानी पड़ेगी।

प्रतिभा सिंह ने देहरा, हमीरपुर व नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि सभी को एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में पार्टी प्रत्यशियों कमलेश ठाकुर, डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा व हरदीप बाबा की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों के बीच जाकर भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार से उन्हें सचेत करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह स्थिर व मजबूत है और सरकार पर कोई भी खतरा नहीं है। तीन उप चुनावों में जीत के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या 38 से 41 होने जा रही है। इसमें किसी को भी कोई संशय नहीं होना चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि जल्द ही वह इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के दौरे पर जाएगा। पार्टी के अन्य सभी नेता जिन्हें जो  भी जिम्मेदारी दी गई है वह भी चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही चुनाव के इस सारे प्रचार प्रसार को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *